छत्तीसगढ़खबरें पंचायत की (KPK NEWS)

दक्षिण पाटन : 25 मार्च को नवागांव बी में मनाएंगे माँ कर्मा जयंती, मुख्यअतिथि होंगे- कल्पना नारद साहू

जामगांव-आर : दक्षिण पाटन के ग्राम नवागांव बी मे साहू समाज के आराध्य देवी मां कर्मा के 1009 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय साहू नवागांव बी द्वारा कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन रखा गया है- कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप मे कल्पना साहू (सदस्य जिला पंचायत दुर्ग), अध्यक्षता टेसराम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज बेल्हारी एवं लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, खेमलाल देशलहरे सदस्य जनपद पंचायत पाटन होंगे।

वही इस कार्यक्रम में कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, त्रिभुवन साहू अध्यक्ष साहू समाज नवागांव बी, महेश साहू ग्रामिण अध्यक्ष, अभिषेक सेन बूथ अध्यक्ष भाजपा नवागांव बी, गजेंद्र साहू सांसद प्रतिनिधि प्राथमिक शाला नवागांव बी, कविता साहू सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव बी, छगनलाल साहू उपसरपंच, श्रीमती रुखमणि साहू सचिव ग्राम पंचायत नवागांव बी सहित समस्त साहू समाज जयंती पर उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन ने दी।

Team Khabre Panchayat KI (KPK NEWS)

Team Khabre Panchayat KI (KPK NEWS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: WARNING : कंटेंट को कॉपी करना अपराध है